फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir

तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
fir
अमरोहा। ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के ढकिया चमन गांव निवासी नन्हे अली ने अपनी बेटी रेशमा की शादी 26 सितंबर 2017 को मुरादाबाद के कांठ थानाक्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बहार अली के साथ की थी। तभी से ससुराल वाले रेशमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तीन साल पहले रेशमा ने एक बेटे को जन्म दिया। उसकी नामकरण पर भी ससुरालियों ने दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया था। एक साल पहले पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तभी से रेशमा अपने मायके में पिता के घर रहती थी। दो सप्ताह पहले पति बाहर अली अपने परिजनों के साथ ढकिया चमन आया और रेशमा को तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि रेशमा की तहरीर पर पति बहार अली, ससुर अनबार, सास सांड्रा निवासी मोहल्ला नई बस्ती कांठ, ममेरा ससुर साबिर अली निवासी गढ़ी सलेमपुर, मौसेरे देवर इमरान निवासी नवादा थाना कांठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच शुरू कर दी है। वहीं ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed