{"_id":"5f52a48a8ebc3e338a011f10","slug":"fir-jpnagar-news-mbd3615240171","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत के मामले में जेई-लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत के मामले में जेई-लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हसनपुर के फरोटा में मृतक आश्रितों को सांत्वना देते पूर्व मंत्री कमाल अख्तर।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर/बुरावली(अमरोहा)। शटडाउन लेकर बिजली का लाइन खींचते समय दौड़े उच्च शक्ति के करंट की चपेट में आकर हुई युवक की मौत के मामले में लापरवाही के आरोप में जेई व लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे में आठ लोग झुलस गए थे। ग्रामीणों ने शव बिजलीघर के सामने रखकर जाम लगाया था। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया था।
गांव फिरोजपुर के जंगल में गुरुवार शाम को ग्रामीण बुरावली बिजलीघर से शटडाउन लेकर खंभे पर लाइन खींच रहे थे। इस दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया था। तार को पकड़ कर खींच रहे लोगों को जोरदार झटका लगा था। गांव फरोटा निवासी रूपेंद्र की मौत हो गई थी। जबकि नजर सिंह पुत्र चंद्र सिंह, राजपाल पुत्र फकीराचंद, कलवा पुत्र रामफल सिंह निवासी फिरोजपुर, हरपाल, राजू, महिपाल निवासी ढकिया, हरकेस सिंह पुत्र राम भरोसे निवासी बुरावली, ब्रह्म पुत्र एदेल सिंह हिरनौटा झुलस गए थे। मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को बिजलीघर के सामने रखकर अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगाया था। आदमपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में जेई आशीष यादव व लाइनमैन भूदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अंतिम यात्रा में शामिल हुए पूर्वमंत्री
बुरावली। बिजली के करंट से हुई गांव फरोटा निवासी रूपेंद्र की मौत के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और मृतक परिजनों को सांत्वना दी। अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को दस लाख का मुआवजा व झुलसे लोगों को दो-दो लाख रुपये की मदद कराने की मांग की। इसके बाद वह सड़क दुर्घटना में मारे गए गांव हथियाखेड़ा निवासी कृष्णा के परिजनों से भी मिले। परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
बुरावली। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी गांव फरोटा पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि सरकार से हर संभव मदद कराई जाएगी। आरोपी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाएगी। इसके अलावा ब्लाक प्रमुख पति अशोक नगर, चंद्रपाल सिंह, भाकियू असली के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर, वीर सिंह भड़ाना, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, सुरेंद्र सिंह आर्य, ओमदत्त गुर्जर, गौरव बिधूड़ी, यशपाल आदि ने मृतक आश्रितों को सांत्वना दी।