फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against two company officials for inciting a finance employee to commit suicide

Amroha News: फाइनेंस कर्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने में कंपनी के दो अधिकारियों पर एफआईआर

Thu, 06 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
FIR against two company officials for inciting a finance employee to commit suicide
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

फाइनेंस कर्मचारी रितिक वर्मा (25) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले रितिक द्वारा बनाई गई वीडियो में रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
संभल जिले के थाना नखासा के गांव शरीफपुर निवासी रितिक वर्मा एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता था। उसने मंगलवार रात चुचैला कलां गांव के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले रितिक ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर एक वीडियो बनाकर कंपनी के कर्मचारियों को भेजी थी। वीडियो में रितिक कंपनी के शाखा प्रबंधक कुलदीप कुमार और टीम प्रबंधक ऋषिकेश कुमार पर अपना शोषण करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

रितिक का आरोप था कि दोनों अधिकारी उस पर बिजनेस बढ़ाने का दबाव बना रहे थे। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर त्यागपत्र देने के लिए कह रहे थे। रितिक ने वीडियो में यह आरोप भी लगाया है कि दोनों अधिकारी पुलिस से मिलकर उसे मरवा सकते हैं। रितिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सतेंद्र की तहरीर पर शाखा प्रबंधक कुलदीप कुमार व टीम प्रबंधक ऋषिकेश कुमार के खिलाफ खुदकशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
रामपुर तगा पुलिस चौकी इंचार्ज भी आरोपों के घेरे में
फर्म कर्मी के आत्मघाती कदम उठाने से पहले बनाए गए वीडियो में रितिक ने रामपुर तगा पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियाे में रितिक कह रहा है कि उसके साथ हुई लूट की घटना की रिपोर्ट पुलिस ने कई दिन तक दर्ज नहीं की। वहीं, अधिक दबाव पड़ने पर पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज किया था। रितिक का आरोप है कि चोरी के रुपये भी चौकी इंचार्ज ने अपनी जेब से रख लिए थे। चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों के बारे में सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस संबंध में जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

------------------
...चला गया चांद आसमां को छोड़कर
चला गया चांद आसमां को छोड़कर। मौत को गले लगाने से पहले बनाए गए तीन मिनट के वीडियो में सबसे आखिर में यह छोटी सी शायरी रितिक ने कही है। वीडियो में रितिक कहता नजर आ रहा है कि दोस्तों मेरी स्टोरी आप सभी जरूर लगाना। वह कह रहा है कि अब कुछ ही देर में ट्रेन आने वाली है। हाथ हिलाते हुए वह जय हिंद कहता है। और कुछ सेकेंड के लिए भावुक होकर अपनी आंखें बंद कर लेता है। शायद रितिक पर कंपनी का बहुत अधिक प्रेशर रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed