{"_id":"67366b51658cd1f6250cc7a7","slug":"fights-broke-out-between-baraatis-over-dancing-on-dj-belts-were-used-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129224-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीजे पर डांस को लेकर बरातियों में मारपीट, चली बेल्टें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीजे पर डांस को लेकर बरातियों में मारपीट, चली बेल्टें
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
डीजे पर डांस को लेकर बरातियों में मारपीट हो गई। जमकर बेल्टें चलीं। एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार की रात को संभल जिले के एक गांव से बरात आई थी। रात करीब 11 बजे बरात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बरातियों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। बरात चढ़त पूरी होने के बाद युवकों के दो गुट फिर उसी बात को लेकर आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में बेल्टें भी चलीं। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले दोनों पक्ष भाग निकले। मारपीट में कुछ युवक मामूली रूप से जख्मी में भी हुए। लेकिन, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मारपीट के मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।