{"_id":"61afbf656ff2bd22af09f73e","slug":"fighting-commotion-aerial-firing-during-the-procession-jpnagar-news-mbd411906010","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात चढ़त के दौरान मारपीट, हंगामा, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात चढ़त के दौरान मारपीट, हंगामा, हवाई फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में बरात चढ़त के दौरान युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। दूल्हे के चचेरे भाइयों को पीटा गया। हमलावरों ने हथियारों से हवाई फायरिंग की और मोबाइल-नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। जबकि पुलिस ने घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात सोमवार की रात मखदूमपुर गांव में आई थी। रात करीब बारह बजे बरात चढ़त के दौरान तमाम युवक डांस कर रहे थे। आरोप है कि शादी में आए बिजनौर जनपद के कुछ युवक और डांस कर रहे युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान हमलावरों ने दूल्हे के चचेरे भाइयों के साथ जमकर मारपीट की गई। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। मारपीट में दूल्हे के चचेरे भाई घायल हो गए।
आरोप है कि आरोपी हथियारों से हवाई फायरिंग करते हुए मोबाइल और 46 हजार रुपये छीन कर भाग गए। हमलावरों में एक युवक सीआरपीएफ का जवान भी बताया जा रहा है। पीड़ित आदित्य ने घटना से संबंध में थाने में तहरीर दी। उधर, इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने घटना जानकारी में होने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।