फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fighting between two youth groups

युवकों की टशन में पथराव, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
fighting between two youth groups
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवकों की आपसी छोटी लड़ाई ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। मारपीट के साथ पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला का है। बताते हैं कि गांव के कुछ युवक टशन में रहते हैं। छोटी-छोटी बातों पर आए दिन मारपीट करने की वजह से अक्सर गांव में चर्चा में रहते हैं। बुधवार को युवकों के दो पक्षों में मामूली बात पर मारपीट हुई थी। गांव के लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया था। गांव निवासी शीशराम का कहना है कि गुरुवार सुबह को बेटे घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। मारपीट की गई। इसके बाद ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में एक पक्ष से सतपाल और गौरव घायल हो गए। दूसरे पक्ष से विक्रम, विकल और कामेश घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि शीशराम की तहरीर पर मामले में मोंटी, अनुज, सोनू और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि उधर, गांव फूलपुर बीझलपुर में रास्ते पर पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दिनेश और डालचंद घायल हो गए। मामला थाने पहुंच गया। दोनों तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed