{"_id":"5e750a578ebc3e72c330063e","slug":"fighting-between-two-police-corps-jpnagar-news-mbd3438477139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोया चौकी पास दो दरोगाओं में जूतम-पैजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोया चौकी पास दो दरोगाओं में जूतम-पैजार
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। जोया चौकी के पास दो दरोगाओं में जूतम पैजार हो गई। चौकी के पास कार में सिविल ड्रेस में अपने साथी के साथ शराब पी रहे दरोगा को स्थानीय दरोगा ने मना किया तो वह भड़क गया। उसने स्थानीय दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया। इसके बाद दोनों दरोगाओं में जमकर मारपीट हो गई। चौराहे पर राहगीरों में अफरातफरी मच गई। फिलहाल डिडौली पुलिस आरोपी दरोगा और उसके साथी को कोतवाली में ले गई है। देर रात तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया चौकी का है। शुक्रवार की शाम डिडौली कोतवाली में तैनात दरोगा जोया चौकी के पास ई-चालान कर रहे थे। तभी उन्होंने एक कार में दो लोगों को शराब पीते देखा। इसमें गैर जनपद में तैनात एक दरोगा सिविल ड्रेस में था। दरोगा ने कार के पास जाकर शराब पीने से मना किया। जिस पर कार में बैठे दरोगा ने बाहर खड़े दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया। इसके बाद दोनों दरागाओं में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते जूतम-पैजार हो गई। मारपीट होती देखकर राहगीरों में भगदड़ मच गई। बाद में पुलिस आरोपी दरोगा और उसके साथी को अपने साथ कोतवाली ले गई। देर रात तक दोनों तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। लेकिन नियम सभी के लिए बराबर हैं। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर या कार में बैठ कर शराब नहीं पी सकता। मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।