फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight with BJP assembly coordinator

Amroha News: भाजपा के विधानसभा संयोजक संग मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Fight with BJP assembly coordinator
नौगांवा सादात। पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद भाजपा के विधानसभा संयोजक सलमान हैदर के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। बाद में घर में घुसकर मारपीट की। मामले पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात कस्बे का है। मोहल्ला शाहेनजफ में सलमान हैदर का परिवार रहता है। वह भाजपा के विधानसभा क्षेत्र के संयोजक हैं। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना हबीब हैदर के निजी सचिव हैं। आरोप है कि शुक्रवार को सलमान हैदर अपने बूथ पर वोट डालने गए थे। इस दौरान यहां पर जमन अब्बास और राजा अब्बास अपने दो साथियों के साथ पहले से मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता सलमान हैदर को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान तो मतदान स्थल पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दिया। लेकिन शाम को करीब पांच बजे आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में भाजपा नेता सलमान हैदर की तहरीर पर आरोपी जमन अब्बास, रजा अब्बास और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed