फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight in bride and groom s side over dowry

विवाह के 14 फेरे: अपनी ही पत्नी से दोबारा शादी करने जा रहा था दूल्हा, इस बात ने रिश्ते में डाल दी दरार

Sat, 14 May 2022 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 May 2022 05:39 PM IST
सार

एक बार शादी करने के बाद दंपति ने सार्वजनिक रूप से दोबारा शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन दहेज को लेकर बात बिगड़ गई। रिश्ता लेकर लड़के के घर पहुंचे लड़की के परिजनों के साथ मारपीट की गई। जमकर हंगामा हुआ। घटना में तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Fight in bride and groom s side over dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी करने के बाद दंपति ने सार्वजनिक रूप से दोबारा शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन दहेज को लेकर बात बिगड़ गई। रिश्ता लेकर लड़के के घर पहुंचे लड़की के परिजनों के साथ मारपीट की गई। जमकर हंगामा हुआ। घटना में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि दूल्हे ने स्पष्ट कह दिया कि पहले युवक को थाने से छुड़वाओ उसके बाद बरात लेकर जाऊंगा। लिहाज दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। लेकिन बाद में लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद शादी की तैयारियां धरी रह गईं।

विज्ञापन


मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी की शादी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ तय हुई। 13 मई (शुक्रवार) को लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर रिश्ता लेकर गए थे। आरोप है कि इस दौरान युवक और उसके परिजन दहेज में फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, सोने की चैन, अंगूठी और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन

 

आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता, भाई और बहनोई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शनिवार को बरात जानी थी। इसलिए युवती के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। युवक भी सज-धज कर तैयार हो गया।

इसी बीच उसने लड़की पक्ष वालों से फोन करके कहा कि पहले युवक को थाने से छुड़वाओ उसके बाद ही बरात लेकर आऊंगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। यहां काफी मशक्कत के बाद भी दोनों के बीच समझौता नहीं हो सका। इसके बाद लड़की ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। तभी दूल्हे पक्ष के लोगों ने सामूहिक विवाह में हुई शादी का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन

उनका कहना है कि कुछ दिन पहले संभल जनपद के बहजोई में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ था। जिसमें दोनों की शादी हो चुकी है। लेकिन दोनों लोग दोबारा से सार्वजनिक रूप से शादी कर रहे थे। सामूहिक विवाह में शादी के बाद दूसरी बार शादी करने का मामला पुलिस में खलबली मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 


 

मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कार्रवाई की जा रही है। सामने आया है कि लड़का और लड़की ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले से ही शादी कर रखी है। अब वह दोबारा शादी कर रहे थे। इस मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यह भी हो सकता है कि योजना लाभ लेने के लिए पहली शादी की गई हो।- सुनील मलिक, थानाध्यक्ष, डिडौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed