Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight between two parties, case filed against nine people

Amroha News: दो पक्षों में मारपीट, नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, case filed against nine people
नौगांवा सादात। मंदिर में दीपक जलाकर घर लौटते समय बीजरा गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे को डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव बीजरा में नंदराम सिंह और डालचंद सिंह के परिवार रहते हैं। डालचंद सिंह के बेटे सुरेश सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 21 अक्तूबर की शाम पांच बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा थे। तभी गांव के रहने वाले रवि, दीपक, रोहतास, सुंदर ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और लाठी से मारपीट करने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं, नंदराम सिंह के बेटे रवि द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक वह घटना के समय मंदिर में दीपक जलाकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के सुरेश, काशीराम, शिवम कुमार, सौरभ और राकेश ने उनपर लाठी से हमला बोल दिया। बचाव में आए परिजनों को भी पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि रवि की तहरीर पर सुरेश, काशीराम, शिवम कुमार, सौरभ और राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, सुरेश कुमार की तहरीर पर रवि कुमार, दीपक, रोहतास और सुंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed