{"_id":"664155bbcdf665ebe2013e07","slug":"fight-and-stone-pelting-between-two-parties-fir-against-16-including-eight-named-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-118556-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो पक्षों में मारपीट-पथराव आठ नामजद समेत 16 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो पक्षों में मारपीट-पथराव आठ नामजद समेत 16 पर एफआईआर
Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर पथराव किया गया। मामले में पुलिस की ओर से आठ नामजद और सात-आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर दरोगा विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे तो वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव चल रहा था। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। समझाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। बामुश्किल बिगड़ती स्थिति पर काबू पाया गया। सीओ ने बताया कि मामले में दरोगा विपिन कुमार की तहरीर पर गांव मुबारकपुर नूरी निवासी कल्लू, इकरार, अलताप, दानिश, कय्यूम, अय्यूब, इरशाद व नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई में दोनों पक्षों के 15 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।