{"_id":"57ec22004f1c1b537c575b4d","slug":"fever-two-dead-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात के बाद डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जानलेवा हुए बुखार की चपेट में आए व्यक्ति की मौत हो गई। दो दिन पहले वह बुखार की गिरफ्त में आया था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, हसनपुर के गांव सिरसा गुर्जर में एक किसान की मौत हो गई।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई मझरा निवासी डा. नैपाल सिंह (50) पुत्र चेतराम सिंह को दो दिन पहले तेज बुखार आया था, जिस पर परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक से दवाई दिलाई थी। इलाज के बाद भी जब स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ था तो भर्ती करा दिया था। बताते हैं कि शाम में उसने उपचार के समय दम तोड़ दिया। डाक्टर के मृत घोषित करते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
उधर बुखार का प्रकोप इलाके में तेजी से फैल रहा है। नीलीखेड़ी, ककराली, कनपुरा गांव में तमाम ग्रामीण उसकी चपेट में हैं। भूरी निवासी कनपुरा व शमीमा निवासी रजबपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए हैं। क्षेत्र के कई निजी अस्पताल मरीजों से फुल हैं। हर कोई मरीज दर्द व असहनीय पीड़ा से बेचैन है।
विज्ञापन
हसनपुर में अब पचास वर्षीय किसान की बुखार से मौत हो गई। क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी चंद्रपाल(50) को पिछले पंद्रह दिनों से बुखार आ रहा था। शुरू में तो परिजनों ने पास के झोलाछाप से उपचार कराया, लेकिन फायदा नहीं होने पर हसनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बुधवार को चंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।