{"_id":"636a9e50aca01d1c8461bf92","slug":"fever-outbreak-in-lisdi-khurd-three-deaths-in-four-days-dhanaura-news-mbd446710450","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसड़ी खुर्द में बुखार का प्रकोप, चार दिन में तीन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसड़ी खुर्द में बुखार का प्रकोप, चार दिन में तीन मौत
विज्ञापन
विकास खंड की ग्राम पंचायत लिसड़ी खुर्द में बुखार का प्रकोप चल रहा है। बीते चार दिन में दो महिलाओं समेत तीन की बुखार से मौत हो गई। गांव में लोग बड़ी संख्या में बीमार हैं। झोलाछाप से ही उपचार कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग गांव में बुखार से मौत होने की जानकारी से इनकार कर रहा है।
लिसड़ी खुर्द में बुखार का प्रकोप चल रहा है। बीते चार दिन में गांव निवासी अशक अली (60), मुनीजा (65), मुन्नी (45) की बुखार से मौत हो गई। एक अन्य महिला मुन्नी (40) की मौत भी हुई है। परिजनों ने बताया कि उसको पीलिया के साथ बुखार भी था। गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया है। नालियों में गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। दूसरी ओर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनदीप कुमार का कहना है कि लिसड़ी खुर्द में बुखार से मौत की उनको कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मंगलवार को गांव में टीम भेजकर शिविर लगाने की बात कही है।
पूर्व प्रधानपति महकपाल सिंह ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं।
डेंगू का एक और मरीज मिला
जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप नहीं थम रहा है। अब मूंढ़ाखेड़ा गांव में एक और मरीज मिला है। शिविर लगाकर की गई जांच के दौरान बुखार के 212 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा के गांव मूढ़ाखेड़ा व नारायनपुर, गगेश्वरी के गांव रहरा, जोया के गांव जलालपुर घना व फरीदपुर, धनौरा के गांव मूड़ा खादर, हसनपुर के गांव पूंठ और गजरौला के गांव रहमानपुर व बालदाना में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए जिसमें 840 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान बुखार के 212 मरीज मिले हैं। जांच के दौरान मूढ़ाखेड़ा में एक मरीज डेंगू पीड़ित निकला, जिसका उपचार जारी है। फिलहाल जिला संयुक्त चिकित्सालय में 8, निजि अस्पताल में जीवन ज्योति अस्पताल में 3, मिताली अस्पताल में 1, कलावती नर्सिंग होम गजरौला में 1, ग्लोकल अस्पताल में 3 डेंगू मरीज भर्ती हैं। जिनका समुचित उपचार किया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि 20 हजार प्लेटलेट्स से कम होने पर ही डेंगू चिंताजनक होता है। इसलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है।