{"_id":"68376c3b78b733920c0696ad","slug":"female-constables-death-case-villagers-blocked-hasanpur-sambhal-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140798-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही की मौत का मामला : ग्रामीणों ने हसनपुर-संभल मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही की मौत का मामला : ग्रामीणों ने हसनपुर-संभल मार्ग पर लगाया जाम
Thu, 29 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 29 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। लखनऊ के मड़ियांव थाने में तैनात सिपाही ऋतु (27) की मौत के मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने शव रखे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हसनपुर-संभल मार्ग पर खड़ा कर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि उनकी बहादुर बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटा तक मार्ग पर जाम रहा।
सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव भीकनपुर शर्की निवासी महिला सिपाही ऋतु लखनऊ के मड़ियांव थाने में तैनात थी। वह गाजीपुर के ए-ब्लॉक में किराये पर रहती थीं। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे उसका शव फंदे पर लटका मिला था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गांव भीकनपुर शर्की पहुंचे महिला सिपाही के शव को परिजनों व ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय हसनपुर संभल मार्ग पर गांव के पास रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक जाम रहा।
परिजनों के मुताबिक ऋतु की हत्या की गई है। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि सिपाही के अंतिम संस्कार में भी कोई पुलिस का सम्मान नहीं मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा कर ग्रामीणों को शांत किया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि महिला सिपाही के परिजनों की जो भी मांगे हैं। उन्हें पूरा किया जाएगा।