फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   feedback cleannes

नागरिकों से फीडबैक में देश में गजरौला का रैंक तीसरा, अमरोहा फिसड्डी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
feedback cleannes
अमरोहा। स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों से फीडबैक में गजरौला ने उत्साहजनक तस्वीर पेश की है। अब तक देश में तीसरे स्थान पर है। गजरौला के 9,631 नागरिकों ने फीडबैक दिया है। अभियान के तहत 31 जनवरी तक नागरिक फीडबैक दे सकते हैं। वहीं, अमरोहा का स्थान कहीं नहीं है। उससे आगे धनौरा नगर पालिका है।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के फरमान के बाद नगरीय निकायों में सफाई के लिए नागरिकों से फीडबैक लेना है इसमें नागरिकों को ऑनलाइन फीडबैक देना है। अपने निकाय में सफाई को लेकर आठ सवाल का जवाब देना है। इसमें नागरिक को 10 नंबर देना है। जिले में आठ नगरीय निकाय हैं जिनमेें पांच नगर पालिका और तीन नगर पंचायत है। इसके अलावा सफाई सर्वेक्षण निकायों में आबादी को बांटकर हो रहा है। गजरौला ने 50 हजार से एक लाख की आबादी वाले निकाय में उत्साहजनक उपलब्धि हासिल की है। शहरी विकास मंत्रालय ने वेबसाइट पर टॉप थ्री शहरों की सूची जारी की है, जिसमें गजरौला तीसरे स्थान पर है। यहां पर कुल 9,631 नागरिकों ने फीडबैक दिया है जो कुल आबादी का 17.40 प्रतिशत है। गजरौला से ऊपर महाराष्ट्र का करहाड जबकि आंध्र प्रदेश का मांडापेटा है। मालूम हो कि नगर पालिका अमरोहा मुख्यालय पर स्थित है। यहां पर 3,872 नागरिकों ने फीडबैक दिया है। उससे अधिक धनौरा में 4,903 नागरिकों ने फीडबैक दिए हैं।
विज्ञापन

यह है निकायवार नागरिकों की फीडबैक
नागरिक फीडबैक
गजरौला 9631
धनौरा 4903
अमरोहा 3872
जोया 535
नौगांवा सादात 476
बछरायू 237
हसनपुर 149
उझारी 82
स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। जिले के सभी निकायों में अभियान जारी है। किसी तरह की शिथिलता नहीं है। सभी निकायों को बेहतर रैंक दिलाना है। गजरौला ने तीसरा रैंक हासिल किया है। - नदीम अख्तर, जिला प्रबंधक, एसबीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण सतत अभियान है। देश में अब तक तीसरे स्थान पर आना गौरव है। ऐसा गजरौला के निवासियों से संभव है, मेहनत कर इस रैंक को और आगे बढ़ाएंगे। - उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed