फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fauji told UP Jal Shakti Minister that we serve the country and my family is not safe at home

फौजी का दर्द : हम देश की सेवा करते हैं, घर में परिवार सुरक्षित नहीं

Sat, 14 May 2022 05:29 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 May 2022 05:29 AM IST
सार

धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी इस फौजी ने मंत्री से अपना दर्द बयां किया। फौजी से पूरी घटना सुनकर कैबिनेट मंत्री ने तुरंत एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला को तलब किया। उन्होंने एएसपी से घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Fauji told UP Jal Shakti Minister that we serve the country and my family is not safe at home
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने एक फौजी का दर्द छलक पड़ा। फौजी ने कहा, हम देश की सेवा करते हैं लेकिन घर में हमारा परिवार सुरक्षित नहीं है। फौजी ने बुजुर्ग मां और गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया। पिटाई के बाद गर्भवती पत्नी इमरजेंसी में भर्ती है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव शुक्रवार को जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे स्वतंत्र देव सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। वह वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की बाबत जानकारी हासिल कर रहे थे। तभी वर्दी पहनेे एक फौजी ने जय हिंद कहकर अभिवादन किया तो कैबिनेट मंत्री के कदम रुक गए।
विज्ञापन


धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी इस फौजी ने मंत्री से अपना दर्द बयां किया। फौजी से पूरी घटना सुनकर कैबिनेट मंत्री ने तुरंत एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला को तलब किया। उन्होंने एएसपी से घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही दो घंटे के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के  निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी की आठ माह की गर्भवती पत्नी से की मारपीट
फौजी ने कहा कि दो दिन पहले गांव में रहने वाले दबंगों ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की। विरोध पर छेड़खानी की। घर में मौजूद बुजुर्ग मां बचाव में आई तो उन्हें भी मारा-पीटा और घायल कर दिया। आरोपियों ने गर्भवती पत्नी और मां के पेट में लात-घूंसे मारे।


बुजुर्ग मां थाने गई तो पुलिस ने तहरीर ही बदल दी
बुजुर्ग मां तहरीर लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर ही बदल डाली। पूरा घटनाक्रम बदलकर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी खुलेमाम घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed