फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father-son duo accused of cow slaughter arrested in police encounter

Amroha News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Father-son duo accused of cow slaughter arrested in police encounter
डिडौली। देर रात डिडौली पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकशी के आरोपी महजाद और उसके बेटे बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बिलाल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं, जबकि दो गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बचा लिया। अचानक हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही बाल-बाल बच गए। गोली दोनों को छूकर निकल गई।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि रविवार देर रात डिडौली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव तावई के जंगल में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि दूसरी गोली कांस्टेबल दिलशाद के हाथ को छूते हुए निकल गई। जवाबी कार्रवाई में तावई निवासी आरोपी बिलाल पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। जबकि पुलिस ने बिलाल के पिता महजाद को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने तमंचा, जिंदा कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल बिलाल को उपचार के लिए सीएचसी जोया भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed