{"_id":"66e61f836cea09cbcd0f9a04","slug":"father-returning-with-sons-birthday-goods-dies-in-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-125691-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटे के जन्मदिन का सामान लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटे के जन्मदिन का सामान लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
Sun, 15 Sep 2024 05:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बेटे के जन्मदिन का सामान लेकर घर लौट रहे दीपक (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घर में चल रहीं जन्मदिन की तैयारियां मातम में बदल गईं। हादसा स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
दीपक थानाक्षेत्र के इमली वाली मंढ़ैया के रहने वाले किसान रमेश सिंह के बेटे थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे दीपक की शादी दो साल पहले मंडी धनौरा की रहने वाली बबली के साथ हुई थी। उनका एक साल का बेटा माधव है। शुक्रवार को माधव का जन्मदिन था। लिहाजा, परिवार के लोग जन्मदिन पर केक काटने की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार की रात आठ बजे दीपक बेटे के जन्मदिन का सामान लेने बाजार गए थे। घर लौटते समय अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज से उतरते ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला।
थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल दीपक को लेकर मुरादाबाद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को घर ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -