{"_id":"637e6f3fa7f1ee225776774e","slug":"father-returning-home-after-distributing-wedding-cards-of-his-son-died-in-a-road-accident-jpnagar-news-mbd4483083121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय के सामने लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय के सामने लगाया जाम, हंगामा
विज्ञापन
Father returning home after distributing wedding cards of his son died in a road accident
- फोटो : JPNAGAR
साथी पर लूट का झूठा मुकदमा दर्ज होने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर जोया रोड जाम कर दिया। इस दौरान हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर अधिवक्ताओं का कब्जा रहा। एएसपी ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाकर शांत किया और मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा झूठा पाए जाने पर खत्म करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता शांत होकर लौट गए।
रजबपुर थाना पुलिस ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के ठेकेदार गजरौला थानाक्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी अजीत सिंह कि शिकायत पर नदीम और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। नदीम अधिवक्ता हैं और वह अमरोहा कचहरी में प्रेक्टिस करते हैं। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा भड़क गया। बार अध्यक्ष कृपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता एसपी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और जोया पर जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। थोड़ी देर में अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह और सीओ सिटी विजय कुमार राणा अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे और समझा बुझाकर शांत किया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता नदीम का अहरोई रोड पर एक प्लॉट है, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर जबरन खरीदना चाहते हैं, जबकि नदीम बेचना नहीं चाहते। आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने चचेरे भाई और अपनी फर्म के नाम आसपास की जमीन समेत नदीम के प्लॉट का फर्जी बैनामा करा लिया है। नदीम के द्वारा उस प्लॉट को नहीं दिया गया तो जिला पंचायत अध्यक्ष के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले ही पुलिस को अवगत करा दिया गया था। बावजूद इसके झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
मामले में एएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और झूठा पाए जाने पर मुकदमे को खत्म करने का आश्वासन दिया। फिलहाल एएसपी ने अधिवक्ता नदीम से जमीन से जुड़े कागजात मांगे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर के इशारे पर ये मुकदमा हुआ है। ललित तंवर ने अपने चचेरे भाई सुनील कुमार और अपनी एक फर्म के नाम कुछ भूमि का बैनामा कराया है। इस बैनामे के खिलाफ मैंने 156 (3) के तहत न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने धोखाधड़ी का मुकदमे दर्ज करने आदेश कर दिए हैं। ललित तंवर मुझ पर जबरन प्लाट बेचने का दबाव बना रहे हैं। - नदीम, अधिवक्ता
हमारे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं, जिनकी पुश्तैनी जमीन है, वह मेरे पास आए थे। नदीम नाम का व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा है। उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांग रहा है, जबकि जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। किस पर मुकदमा हुआ, क्यों मुकदमा हुआ इसकी जानकारी मुझे नहीं है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें। -ललित तंवर, अध्यक्ष जिला पंचायत