फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father-in-law, father-in-law, son of brother-in-law and son of brother-in-law sent to jail

मां-बेटी के हत्यारोपी ससुर, जेठ और जेठ के बेटे को जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

मां-बेटी के हत्यारोपी ससुर, जेठ और जेठ के बेटे को जेल भेजा गजरौला (अमरोहा)।एक दिन पूर्व तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने चालान किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि एक आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी शेष है।

विज्ञापन
Father-in-law, father-in-law, son of brother-in-law and son of brother-in-law sent to jail

विस्तार

मां-बेटी के हत्यारोपी ससुर, जेठ और जेठ के बेटे को जेल भेजा
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। मां-बेटी की हत्या के नामजद आरोपी ससुर, जेठ व जेठ के बेटे को पुलिस ने जेल भेज दिया। एक दिन पूर्व तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगा।

थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासीमिथलेश व उसकी बेटी यशी की शनिवार की रात सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी गई। मां-बेटी के शव रविवार की सुबह घर पर एक ही चारपाई पर मिले थे। मृतका के भाई सैदनगली थाना क्षेत्र के बांहपुर निवासी विजय सिंह नेमृतका के ससुर नानक सिंह, जेठशेर सिंह उसके बेटे अनिकेत और दूसरे जेठश्याम सिंह पर जमीन हड़पने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को ही मृतका के ससुर नानक सिंह, जेठशेर सिंह व शेर सिंह के बेटे अनिकेत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने चालान किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि एक आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी शेष है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed