फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father and sons beat up farmer over embankment dispute, report filed

Amroha News: मेड़ के विवाद में पिता-पुत्रों ने किसान को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Father and sons beat up farmer over embankment dispute, report filed
डिडौली। मेड़ के विवाद में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर खेत में पीटा गया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने किसान व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव कटाई की है। गांव निवासी किसान सोमपाल का आरोप है कि वह सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे अपने खेत में काम कर रहे थे। गांव निवासी जयपाल ने अपने बेटे रवि और काविंदर के साथ मिलकर उनके खेत की मेड़ काटनी शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो तीनों ने एक साथ गालियां देकर हमला कर दिया। इसके बाद सोमपाल को खेत में ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शोर पर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बमुश्किल सोमपाल को बचाया। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने घायल सोमपाल को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने मामले में पिता व दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed