{"_id":"6ab58e6d4945bfcd96016fc3","slug":"farmhouse-owner-and-mla-umesh-sharma-will-also-be-questioned-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173910-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फार्म हाउस मालिक विधायक उमेश शर्मा से भी होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फार्म हाउस मालिक विधायक उमेश शर्मा से भी होगी पूछताछ
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस की विवेचना में फार्म हाउस के मालिक विधायक उमेश शर्मा के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि घटना विधायक के फार्म हाउस में हुई है। इसी कारण विवेचना के दौरान फार्म हाउस से जुड़ी व्यवस्थाओं और घटना के संबंध में विधायक से पूछताछ की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल घटना में विधायक की कोई संलिप्तता नहीं है। फार्म हाउस के मालिक होने के नाते उनका बयान विवेचना का हिस्सा होगा। पुलिस फार्म हाउस में आने-जाने वालों और वहां मौजूद व्यवस्थाओं से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हमला, बोले- जिसका शासन अपराध पर टिका, उसकी पुलिस भी भ्रष्ट
हसनपुर। अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। घटना में पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ जवानों की संलिप्तता सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हर तरह से भ्रष्ट हो जाती है। अमरोहा में एक युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म पुलिस पर लगा ऐसा दाग है, जिसे किसी का संरक्षण भी नहीं बचा पाएगा। आरोपियों पर ऐतिहासिक कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक से जुड़े फार्म हाउस पर गैंगरेप की खबर सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने के बाद विपक्ष पूरी तरह हमलावर हो गया है। सपा अध्यक्ष ने सरकार से मामले में निष्पक्ष और कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सोशल मीडिया पर तैरती रहीं सामूहिक दुष्कर्म व खाकी को शर्मसार करने वाली खबरें
हसनपुर (अमरोहा)। अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र स्थित विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और खाकी के शर्मसार होने की खबरें दिनभर सोशल मीडिया पर तैरती रहीं। मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्टों ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन
वायरल खबरों के अनुसार, गृह मंत्रालय की फर्जी जांच का झांसा देकर दरोगा और जवानों ने फार्म हाउस में कमरा हासिल किया था, जहां हरियाणा की एक युवती के साथ दरिंदगी की गई। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर खुद को बचाया। सोशल मीडिया पर उठते सवालों के बीच हरकत में आई अमरोहा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव व सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुकी है। खाकी पर लगे इस दाग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। संवाद