फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers were given information about improved sugarcane varieties

Amroha News: किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की दी जानकारी

Sun, 23 Feb 2025 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers were given information about improved sugarcane varieties
नौगांवा सादात के कताई ​मिल परिसर में कृषक गोष्ठी को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
अमरोहा। वसंतकालीन गन्ना बोआई व बीज बदलाव कार्यक्रम के तहत याहियापुर स्थित कताई मिल में रविवार को बिंदल शुगर मिल चांगीपुर की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को बीज शोधन के साथ गन्ना बोआई की सलाह दी। रेड रॉट बीमारी की चपेट में आ चुकी प्रजाति 0238 को विस्थापित कर दूसरी उन्नतशील प्रजातियाें को बोने की अपील की गई।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल ने कहा कि वसंतकालीन गन्ने की बोआई का समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेड रॉट की चपेट में आ चुकी गन्ने की 0238 प्रजाति को विस्थापित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से इस प्रजाति को न बोने की अपील भी की। मिल के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मलिक ने किसानों को चीनी मिल की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुगर मिल द्वारा 18 फरवरी तक भुगतान किसानाें खातों में भेज दिया गया है। इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष कमल सिंह मिल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन भी किया। बैठक में एससीडीआई अमरोहा सतीश कुमार, सुखवीर सिंह, योगेश्वर सिंह, मुख्य गन्ना प्रबंधक इंद्रवीर सिंह, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक जोगेंद्र मलिक, गन्ना प्रबंधक विपिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article