फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmers went to delhi

दिल्ली ऊंचा सुनती है...लेकिन कब तक...एमएसपी कानून बनाना ही पड़ेगा, राकेश टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
farmers went to delhi
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में किसान अमरोहा से गुजरे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जोया टोल प्लाजा पर खुद खड़े होकर उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों से आ रहे किसानों के वाहनों को पास कराया। दिल्ली जा रहे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब तमाम कारें और ट्रैक्टर-ट्रालियां जोया टोल से गुजरीं। इन वाहनों में किसान सवार बताए जा रहे हैं, जो दिल्ली के लिए निकले हैं।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियूू चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार को किसानों की बात जो जरूर सुननी पड़ेगी। सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना ही पड़ेगा। सरकार के नहीं झुकने के सवाल पर उन्होंने कहा, किसान भी पीछे नहीं हटेगा। दिल्ली मान नहीं रही... इसलिए चलो दिल्ली की तरफ। कोरोना संक्रमण को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। कहा, कोरोना बिहार चुनाव में कहां चला गया था। जब भाजपा मीटिंग या सम्मेलन करती है तब कोरोना क्यों नहीं आता। किसानों को सरकारें बरगलाती हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब यह लोग किसान को बहुत बढ़िया बताते थे। लेकिन, सत्ता में आने के बाद किसानों को बहकाने-बरगलाने के लिए झूठा ढोल पीट रहे हैं। जब देश का अन्नदाता अपने मांग मनवाने के लिए दिल्ली जा रहा है, तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है। तीन दिन पहले मुरादाबाद में प्रशासन ने किसानों के साथ अभद्रता की और उन्हें अनावश्यक रोका गया। इसलिए आज वह खुद किसानों को लेकर साथ आगे बढ़ रहे हैं। जिन जनपदों में किसानों को रोकने की कोशिश की जा रही है। ऐसे किसानों की पूर्णरूप से मदद की जाएगी। यदि सरकार कानून वापस नहीं लेती तो किसान भी घर वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राकेश टिकैत करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर रुके रहे। हाईवे किनारे खड़े होकर उत्तराखंड और यूपी के पीलीभीत, बरेली, हरदोई, रामपुर सहित आदि जिलों से आने वाले किसानों के वाहनों को अपने सामने टोल से पास कराया। उनकी मौजूदगी में समर्थक किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों की बढ़ती संख्या को देखकर स्थानीय प्रशासन की सांसें अटकी रही। सुरक्षा के लिहाज से जोया टोल प्लाजा पर पुलिस पीएसपी तैनात रही। इससे पहले सुबह को एसपी सुनीति ने टोल पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed