फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers took out a march demanding sugarcane price of Rs 500 per quintal

Amroha News: गन्ना मूल्य पांच साै रुपये क्विंटल करने की मांग पर किसानों ने निकाला मार्च

Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out a march demanding sugarcane price of Rs 500 per quintal

विज्ञापन
बहजोई। पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से पंचायत व कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इसके कारण हाइवे पर 30 मिनट तक जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके बाद किसानों ने राष्ट्रीय व स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रेलवे स्टेशन परिसर में हुई पंचायत में प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों से वादा खिलाफी करती आ रही है। सरकार को चाहिए कि किसानों को पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए। जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने कहा कि किसान आत्महत्या को समाप्त करने के लिए किसानों का ऋण माफ किया जाए। न्यू नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट पॉलिसी को रद्द तथा सभी किसान संगठनों से चर्चा करते हुए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

सरकारी गोदाम से राशन कोटेदार की दुकान तक पहुंचाया जाए। हेपेटाइटिस की दवा बहजोई समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध कराई जाए। लेखपाल समय से जमीनों की पैमाइश करें। बिजली विभाग की ओर से अवैध वसूली व फर्जी मुकदमे कर किसानों को परेशान किया जाता है। इस पर रोक लगाई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जल निगम की ओर से पाइप लाइन डालकर तोड़ी गईं सड़कें ठीक कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव उदयवीर यादव, प्रदेश प्रवक्ता देशराज सिंह, मुकेश यादव, चंद्रपाल सिंह, रामाशंकर शर्मा हनुमान, केपी यादव, धर्मेंद्र सिंह व अमर सिंह राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed