फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers surrounded the collectorate, shouted slogans and blocked the Joya road

Amroha News: भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट घेरा, जोया रोड जाम, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the collectorate, shouted slogans and blocked the Joya road
अमरोहा।
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। धरनास्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज किसानों ने जोया रोड जाम कर दिया। करीब 25 मिनट तक सड़क पर किसानों का कब्जा रहा। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद अधिकारियों और किसानों के बीच वार्ता हुई। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार जनहित में काफी अच्छा कार्य कर रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के कारण किसानों व आम जनता को इसका भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार बनती जा रही है। मुरादाबाद से गजरौला होते हुए एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक किया जाए। दिल्ली से मुरादाबाद-लखनऊ जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों में कम से कम आठ-आठ कोच बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन

प्रदेश की ऐसी चीनी मिलें जिन्होंने समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है, उन सभी मिलों का क्षेत्रफल काटकर समय पर भुगतान करने वाली चीनी मिलों को आवंटित किया जाए। सरकार को वर्तमान पेराई सत्र में 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करते हुए सामान्य व अगेती प्रजाति में 25 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर रखा जाना चाहिए। 0238 गन्ना प्रजाति के विकल्प के तौर पर पीबी-95 व 11015 गन्ना प्रजाति को स्वीकृत किया जाना चाहिए। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, राकेश सिंह, अनिल भटनागर, सिमरनजीत सिंह, रवि चौधरी, उमेश पाल सिंह, देवेंद्र सैनी, पूनम चौधरी, बबिता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल में की जा रही गड़बड़ी
अमरोहा। बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि विद्युत कर्मियों द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी करते हुए अधिक बिल दर्शाकर उनका शोषण किया जा रहा है। इसे तत्काल बंद कराया जाना चाहिए।
अमरोहा विकास प्राधिकरण व जिला सहकारी बैंक बोर्ड का हो गठन
अमरोहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि जनपद के समुचित व समग्र विकास के लिए ट्रामा सेंटर के निर्माण के साथ ही अमरोहा विकास प्राधिकरण व जिला सहकारी बैंक बोर्ड का तत्काल गठन कराया जाना आवश्यक है। कहा कि जल मिशन योजना में भारी भ्रष्टाचार फैला है, इसकी जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

खेतों में खड़े बिजली टावरों का किसानों को दिया जाए मुआवजा
अमरोहा। जनपद में आवारा पशुओं व जानवरों के बढ़ते हमले चिंताजनक है। कहा कि प्रशासन को इसका स्थाई समाधान निकाला चाहिए। किसानों के खेतों में खड़े बिजली टावरों के एवज में किसानों को प्रतिवर्ष मुआवजा दिया जाना चाहिए, क्योंकि इन टावरों के माध्यम से प्राइवेट कम्पनियां प्रति वर्ष अरबों रुपयों का मुनाफा कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed