{"_id":"62756d71d8e1de550939ff1d","slug":"farmers-surrounded-khajuri-power-house-made-officials-sit-in-the-sun-jpnagar-news-mbd4271450196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने घेरा खजूरी बिजली घर, अधिकारियों को धूप में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने घेरा खजूरी बिजली घर, अधिकारियों को धूप में बैठाया
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने खजूरी बिजली घर का घेराव किया। यहां किसानों ने ढाई घंटे तक धरना दिया। बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों को डेढ़ घंटे तक किसानों ने अपने बीच धूप में बैठाए रखा। अधीक्षण अभियंता ने किसानों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। धरना खत्म करते हुए किसानों ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान खजूरी बिजली घर पर एकत्र हुए। यहां बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में एकत्र हुए किसानों ने बिजली घर का घेराव कर लिया। बिजली समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। यह धरना पहले से प्रस्तावित था, इसलिए अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा, अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता गजरौला नीरज कुमार मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित किसानों ने बिजली अधिकारियों को अपने बीच धूप में बैठा लिया। धरना समाप्त करते करते हुए किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती के कारण किसानों की फसलें सूख रही हैं। इसलिए बिजली सुचारु रूप से मिलनी चाहिए। जर्जर तारों के नीचे होने के कारण दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी हुई हैं, ऐसे तारों को बदला जाए। फुंके ट्रांसफार्मरों के बदलने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है, जिसे रोका जाए। किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया। जिसे लेकर अधिकारी और किसानों के बीच नोकझोंक हुई।
अधीक्षण अभियंता ने किसानों की बात सुनकर जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सचिन कुमार, आलोक कुमार, काले सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ठाकुर महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, कल्लू सिंह, गुरवचन सिंह, बलराम सिंह, शीशपाल सिंह, मुखिया, समरपाल सिंह, थान सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो
बिजली करंट लगने से मजदूर की मौत
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी धनौरा। बिजली लाइन में खराबी दूर करने के लिए टीन पर चढ़ा मजदूर बिजली करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत हालत में टिन पर पड़ा होने पर परिजनों की चीख निकल गई। उसे निजी चिकित्सक को दिखाया गया। उसने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा निवासी लोकेश (35) मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की दोपहर उसकी बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बताया जाता है कि बिजली तार को ठीक करने के लिए वह अपने घर की टीन पर चढ़ा था। इस दौरान बिजली के तार लोहे की टीन के संपर्क में आ गए। उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसे निर्जीव हालत में देखा तो चीख पुकार मच गई। उसे नीचे उतार कर चिकित्सक को दिखाया गया। उसने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फोटो
शेड्यूल के अनुसार नहीं मिल रही बिजली आपूर्ति
हसनपुर। भारतीय किसान संघ की बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को गांव गंगाचोली में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे में 5 से 6 घंटे मात्र बिजली ही मिल पा रही है। मार्ग पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था न हो पाने के कारण मार्ग पर कीचड़ एवं जलभराव की समस्या बनती रहती है। समाधान के लिए इकट्ठा होकर 11 मई को जिलाधिकारी कार्यालय अमरोहा पर धरना प्रदर्शन में शामिल होकर आवाज बुलंद करेंगे। वर्तमान प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय किसानों को ट्यूबवेल बिल माफ किये जाने का आश्वासन दिया था। जिसे तत्काल पूरा किया जाए। ब्लाक प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा से ब्लाक कार्यकारिणी को भंग करके आगामी 6 जून तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यकारिणी का गठन करने को कहा। जिससे संगठन के साथ साथ किसान हित में लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके। यहां जिला सहमंत्री महावीर शर्मा, विनोद कुमार, चंद्रभान, गंगासरन, खनचंद, तेजपाल, फतेहसिंह, मदन, संतोष, केशों, परमा, संतवीर आदि उपस्थित रहे।
बिजली टीम से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने में दो पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ अभद्रता, मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
हसनपुर बिजली घर के जेई आशीष यादव का कहना है कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि मोहल्ला लालबाग में बिजली की चोरी की जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह बिजली टीम के साथ मोहल्ला लालबाग में चेकिंग करने के लिए गए थे। यहां चोर-चोर कहते हुए एक घर के लोगों ने बिजली टीम को पकड़ लिया। मारपीट की और बिजली चेकिंग नहीं करने दी। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। विरोध करने पर बिजली टीम के साथ अभद्रता की गई। मामले की शिकायत जेई द्वारा कोतवाली में की गई। पुलिस ने तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि जेई आशीष यादव की तहरीर पर बिजली टीम के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मोहल्ला लाल बाग निवासी शहजाद और शादाब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।