{"_id":"68a4ea5caa33252e0f07ccd5","slug":"farmers-roared-in-protest-against-electricity-privatization-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-146013-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली निजीकरण के विरोध में गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली निजीकरण के विरोध में गरजे किसान
Wed, 20 Aug 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में गरजी। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक रुपये खर्च करने के बावजूद बिजली निजी हाथों में क्यों सौंपी जा रही है। किसानों की प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मांग है कि निजीकरण के मसौदे को निरस्त करें। महापंचायत में पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपकर महापंचायत समाप्त की गई।
मंगलवार को भानपुर रेलवे फाटक के निकट ओवरब्रिज के नीचे भाकियू संयुक्त मोर्चा की महापंचायत की गई। इसमें सुबह 10 बजे से ही किसान पहुंचने लगे थे। संगठन ने रेल रोकने का ऐलान किया था। इसलिए आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष कुमार बल के साथ मुस्तैद हो गए। जीआरपी ने भी अमरोहा व मुरादाबाद से स्टाफ बुला लिया। पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। ओवरब्रिज को छावनी में तब्दील कर दिया गया। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि कहीं पर कोई ईमानदारी से काम नहीं हो रहा है। पुल गिर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है।
अरुण सिद्धू ने कहा कि 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने तो सुधार की उम्मीद जगी थी, लेकिन 11 साल में किसान को निराशा ही हाथ लगी है। जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू ने कहा कि यूरियास की कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग रहा। किसान उसके लिए भटक रहे हैं। नकली खाद और नकली कीटनाशक दवाइयों की बाजार में भरमार है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजलि कटारिया, जिला कृषि अधिकारी व अन्य अफसर महापंचायत में पहुंचे। जिनको ज्ञापन सौंपकर महापंचायत समाप्त की गई। इस मौके पर विजयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, शीशपाल सिंह, कामिल चौधरी, जितेंद्र सिंह, रिंकू सागर, दलजीत सिंह, तस्लीम सैफी, तेजपाल सिंह, अभिषेक भुल्लर, नितिन चौधरी, अंकुर चौधरी, आसिफ चौधरी, आजम खान मौजूद रहे।