{"_id":"68c1eb1c814ca603b108e535","slug":"farmers-raised-the-issue-of-smart-meters-prominently-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-147456-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसानों ने स्मार्ट मीटर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसानों ने स्मार्ट मीटर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया
Thu, 11 Sep 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
अतरासी में भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधर
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह की महापंचायत अतरासी ओवरब्रिज के नीचे आयोजित की गई। स्मार्ट मीटर न लगने देने व गन्ना मूल्य घोषित करने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान एक बड़ा कर्जदार बनकर रह गया है। किसान को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कर्ज की वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। कहा कि समय रहते सरकार ने गन्ने का रेट पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित नहीं किया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जयसुख लाल सिंह ने कहा कि बैंकों द्वारा जो किसानों की सब्सिडी आती है, वह पैसा तत्काल उनके खाते में पहुंचाया जाए। इस दौरान चेतन सिंह, भारत सिंह, जगदीश सिंह, यशवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, आशीष आदि मौजूद रहे।