फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers protested by sitting in the water filled on the road

Amroha News: रास्ते में भरे पानी में बैठकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Aug 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested by sitting in the water filled on the road
हसनपुर के गांव दौलतपुर में जल भराव में बैठकर धरना प्रदर्शन करते किसान। किसान - फोटो : अमर उजाला
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रास्ते पर भरे पानी के बीच बैठकर किसानों ने रविवार को प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी की। कहा कि कई वर्षों से रास्ते पर पानी भरा है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
गांव दौलतपुर में मुख्य रास्ते पर कई वर्षों से पानी भरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। रविवार को भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा दिग्विजय भाटी कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे। वह किसानों के साथ जलभराव के पानी में बैठे गए और जिम्मेदार अफसरों के प्रति नारेबाजी की।
विज्ञापन

काफी देर तक किसान प्रदर्शन करते रहा। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क सही नहीं हुई तो जल्द ही डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप भारती, सोनू गुर्जर, अशोक पहलवान, अक्की कसाना, विजय सैनी, कपिल जाटव, मोहित आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ व जलभराव पर बिफरे

आदमपुर। गांव बहादुर मिश्र में मुख्य मार्ग जर्जर अवस्था में होने व मार्ग पर कीचड़ व जलभराव है। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से यहां कोई सड़क नहीं बनी है। ग्रामीणों को खेत पर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार प्रधान से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समाधान की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मसीत, जफर, अमर सिंह, भूरा, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed