{"_id":"68a4ea4ec547637c350f2633","slug":"farmers-protest-at-the-collectorate-demanding-solution-to-their-problems-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146012-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समस्याओं के समाधान की मांग पर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समस्याओं के समाधान की मांग पर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Wed, 20 Aug 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन देते भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष। स्रोत संगठन
अमरोहा। यूरिया खाद की किल्लत समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग पर मंगलवार को किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। भाकियू शंकर के बैनर तले नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। मांगे पूरी न होने पर लखनऊ गन्ना संस्थान का घेराव करने की चेतावनी दी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार के चलते किसान बर्बाद हो रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश के किसान को यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इससे धान व गन्ने की फसलें प्रभावित हो रही हैं। विद्युत विभाग अपनी मनमानी करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने पर तुला हुआ है। गलत बिल दर्शाकर किसानों व आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। चकबंदी विभाग ने लूट मचा रखी है।
सरकार द्वारा विद्युत विभाग का निजीकरण करने पर संगठन इसका घोर विरोध करता है। वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य की 50 प्रतिशत मूल्य वृद्धि करके घोषणा की जाए। मांगे पूरी न होने पर लखनऊ डालीबाग गन्ना संस्थान का घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धर्मवीर सिंह, जितेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष नेमपाल सिंह, राकेश रतनपुर, कल्लू चौहान, अमीपाल फौजी, सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह राणा, बबीता रानी, अशोक देवी आदि मौजूद रहीं।