फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers' Mahapanchayat tomorrow in the field of Joi

‘जोई’ के मैदान में किसानों की महापंचायत ‘कल’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers' Mahapanchayat tomorrow in the field of Joi
अमरोहा जोया रोड स्थित जोई में मैदान में किसान महापंचायत के लिए लगाया गया पंडाल। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जोया रोड स्थित जोई के मैदान में भाकियू टिकैत गुट की किसान महापंचायत रविवार को होगी। इसी मैदान में किसान शनिवार को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाएंगे। महापंचायत में मंडल भर के एक लाख से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है। महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे इसके लिए अधिकारी किसान नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैट गुट की किसान महापंचायत जोया रोड स्थित जोई के मैदान में होगी। इसके लिए किसान नेताओं ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मैदान में 150 फीट चौड़ा और 400 फीट लंबा पंडाल तैयार किया जा रहा है। भाकियू टिकट गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के मुताबिक महापंचायत में मुरादाबाद मंडल के एक लाख से अधिक किसान शामिल होंगे। जनसभा को मुख्य रूप से राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन संबोधित करेंगे। दोनों नेता करीब बारह बजे मैदान में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा की तरफ से किसी भी पदाधिकारी के आने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को किसान जोई के मैदान में एकत्र होंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका जाएगा। पुतला दहन होने की खबर से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी किसानों को पुतला दहन नहीं करने के लिए मनाने में जुटे हैं। वहीं किसानों ने किसी भी कीमत पर पुतला दहन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed