{"_id":"6ab592c0f575e89399078e72","slug":"farmers-enraged-as-officials-fail-to-show-up-to-accept-memorandum-stage-road-blockade-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-173871-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी तो भड़के किसान, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी तो भड़के किसान, लगाया जाम
विज्ञापन
अमरोहा। निर्धारित समय पर भारतीय किसान संघ का ज्ञापन लेने अधिकारी नहीं पहुंचे तो किसान भड़क गए और कलक्ट्रेट के सामने जोया-अमरोहा मार्ग करीब आधा घंटे जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम शशि भूषण पाठक ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि लागू कर अतिरिक्त सहायता देने, बंद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पात्रता जांचकर दोबारा शुरू कराने और मंडी समितियों में फसल खरीद व्यवस्था सरल व पारदर्शी बनाने की मांग की गई। किसानों ने केसीसी पर ब्याज मुक्त ऋण सीमा बढ़ाने, भूमि अभिलेखों की त्रुटियां दूर करने और ग्राम पंचायत स्तर पर आधार केंद्र खोलने की भी मांग की।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या दूर करने, अधूरे ओवरहेड टैंक पूरे कराने, गंगा एक्सप्रेसवे के पास सकतपुर करनपुर से गार्गीपुर तक सर्विस रोड बनवाने, चकबंदी की अनियमितताओं की जांच और चकमार्गों व संपर्क मार्गों की समस्याएं दूर करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
इस दौरान चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आलोक चौहान, अनुज राजपूत, महावीर सिंह, होराम सिंह, दीपक, अशोक कुमार, जयचंद्र और अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।