फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer's daughter Akshi Gill brought glory to the district by passing PCS J exam.

Amroha News: किसान की बेटी अक्षी गिल ने पीसीएस जे की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया

Fri, 01 Sep 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 01 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter Akshi Gill brought glory to the district by passing PCS J exam.
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव मल्हूपुरा निवासी किसान क्षेत्रपाल सिंह की बेटी अक्षी गिल ने पीसीएस जे की परीक्षा पास कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। अक्षी गिल ने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 36वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी सफलता पर परिजनों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

किसान क्षेत्रपाल सिंह की बेटी अक्षी ने हाईस्कूल की परीक्षा सैंट मैरीज कांवेंट स्कूल गजरौला व इंटरमीडिएट की परीक्षा ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की है। अक्षी ने एलएलबी व एलएलएम की डिग्री राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से हासिल की। उन्होंने पहले ही प्रयास में पीसीएस जे की परीक्षा पास की है। अक्षी बताती है कि शुरू से ही उसका सपना जज बनने का था। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अक्षी ने कड़ी मेहनत की। अपनी सफलता का श्रेय वह अपनी माता रजनी देवी को देती हैं। माता रजनी देवी ने अंग्रेजी विषय से एमए की डिग्री प्राप्त की है। उनके चयन की जानकारी होने पर तमाम लोग व रिश्तेदारों ने उनके निवास पर पहुच कर अक्षी की सफलता पर बधाई दी। अक्षी ने बताया कि वह हफ्ते में छह दिन आठ घंटे पढ़ाई करती थी। इस दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। सफलता के लिए अपने विषय पर फोकस रखने व पकड़ बनाना जरूरी मानती हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान अक्षी से दुल्हन ही दहेज के बारे में पूछा गया। अक्षी बताती है कि उन्होंने दुल्हन ही दहेज पर अपने विचार रखते हुए कहा था कि यदि एक माॅ बाप अपनी बेटी को शिक्षित, संस्कारी व नैतिक मूल्यवान बनाते हैं। तो वह लड़की स्वयं में ही दहेज है। समलैगिंक विवाह के बारे में पूछे जाने पर अक्षी ने इसके पक्ष में अपनी राय देते हुए कहा कि समय के साथ बहुत सारी चीजें बदलनी पड़ती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आईपीसी व सीआरपीसी में किए गए बदलाव को समय की जरूरत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed