{"_id":"689660a580d5520faf0119f3","slug":"farmers-create-ruckus-at-buravali-power-station-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-145373-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुरावली बिजलीघर पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुरावली बिजलीघर पर किसानों का हंगामा
Sat, 09 Aug 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)।
बिजली की लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बुरावली बिजलीघर पर हंगामा किया। किसानों ने बिजलीघर के अवर अभियंता व अधिशासी अभियंता का घेराव कर नारेबाजी की।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय सिंह भाटी ने बताया कि किसान बिजली विभाग की मनमानी से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटर रीडर जानबूझकर रीडिंग में गड़बड़ी कर रहे हैं जिससे किसानों को कम लोड होने के बावजूद भी भारी-भरकम बिल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में मुश्किल से 6 घंटे ही बिजली मिलती है लेकिन स्मार्ट मीटरों में रीडिंग बेतहाशा बढ़ रही है। विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण हाकमपुर, दौलतपुर, बुरावली, मंगरोला, गंगवार, ढकिया, फतेहपुर, मदारीपुर, हिननौटा, रूस्तमपुर, मटीपुरा, नवावपुरा, और तरौली आदि गांवों में बीपीएल उपभोक्ताओं के यहां लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर भी थे। किसानों ने इन मीटरों में आने वाली अत्यधिक रीडिंग पर सवाल उठाए और इन्हें तुरंत बदलने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।