फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers are turning to sugarcane cultivation, and the area under sugarcane has increased in the district.

Amroha News: किसानों का गन्ने की खेती की ओर रुझान,जिले में बढ़ा गन्ने का रकबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers are turning to sugarcane cultivation, and the area under sugarcane has increased in the district.
अमरोहा। गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल जिले में तीन हजार हेक्टेयर गन्ना रकबा में बढ़ोत्तरी है। किसानों को उन्नत बीज प्रयोग करने की सलाह दी है। जिससे अच्छी आमदनी ली जा सके।
विज्ञापन

जिले में इस बार गन्ने की खेती का रकबा बढ़ने से किसानों में उत्साह दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष जहां करीब एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई हुई थी, वहीं इस बार यह आंकड़ा बढ़कर लगभग एक लाख तीन हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। गन्ना खेती के प्रति किसानों का बढ़ता रुझान उत्पादन बढ़ने की संभावना भी जता रहा है। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत प्रजाति के बीज प्रयोग करने की सलाह दी है। साथ ही 238 प्रजाति के गन्ने का प्रयोग कतई नहीं करने की चेतावनी दी गई है। जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अधिकांश गन्ने की बुआई हो चुकी है। जहां रह गई है,वहां पर मई के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। गन्ने की खेती किसानों के लिए सबसे अच्छा फायदा का सौदा है। इस साल करीब तीन हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा बढ़ा है। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed