फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers are not accepting less than four times compensation

चार गुना मुआवजे से कम पर नहीं मान रहे किसान, मनाने में अफसर हलकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not accepting less than four times compensation
रजबपुर। मध्य गंगा नहर के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले में सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की भूख हड़ताल को खत्म कराने पहुंचे प्रशासनिक अफसरों को किसानों ने खरी खरी सुनाई। चार गुना मुआवजा मिलने से पहले भूख हड़ताल समाप्त नहीं करने का संकल्प दोहराया। आधे घंटे की मान मनुहार के बाद एडीएम वित्त और राजस्व के अलावा अमरोहा और हसनपुर के एसडीएम बैरंग लौट आए। मालूम हो कि इससे पहले किसानों ने सदर एसडीएम को दो बार वापस कर चुके हैं।
विज्ञापन

कूबी गांव में बुधवार को किसानों के आंदोलन का 66वां दिन था, जबकि भूख हड़ताल का दूसरा दिन है। अध्यक्ष मायाराम सिंह, संतराम सिंह, राजीव सिंह, मुकेश कुमार और सुखवीर सिंह भूख हड़ताल पर रहे। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह बुधवार को 11.45 बजे एसडीएम विजय शंकर और हसनपुर के एसडीएम संजय बंसल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। किसान नेताओं ने एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह से कहा कि सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। इसके बाद एसडीएम विजय शंकर और हसनपुर के एसडीएम संजय बंसल ने मान मनुहार शुरू की। हालांकि किसानों ने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया। आधे घंटे के बाद तीनों अफसर बैरंग लौट गए। इस दौरान सीनू चौधरी, मानवेंद्र सिंह, राहुल, रुमाल सिंह, अशोक, ब्रजपाल, सूरज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

प्रशासन को छकाने की रणनीति, भूख हड़ताल चलेगा लंबा
अमरोहा। किसानों ने भूख हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई है। इसके लिए रोजाना अलग-अलग किसान भूख हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते किसी की तबीयत भी खराब नहीं होगी और आंदोलन लंबा चलता रहेगा। दरअसल क्रमिक अनशन के दो महीने तक नोटिस नहीं लेने के बाद किसानों ने भूख हड़ताल शुरू किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed