फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers are facing plight with abandoned animals for last six years: Titu

छह वर्ष से छुट्टा पशुओं संग किसानों की हो रही दुर्गति: टीटू त्यागी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers are facing plight with abandoned animals for last six years: Titu
छह वर्ष से छुट्टा पशुओं के साथ किसानों की हो रही दुर्गति : टीटू
विज्ञापन

रहरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि पिछले 6 वर्षों छुट्टा पशुओं संग किसानों की दुर्गति हो रही है। छुट्टा पशु एक तरफ जहां फसलों को उजाड़ रहे हैं। वहीं किसानों पर हमले कर रहे हैं। अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को पंचायत का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बार-बार शिकायत, पंचायत व धरना प्रदर्शन के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे। जंगलों में मृतक पशुओं के शव कई-कई दिन तक पड़े रहते हैं। जिनसे संक्रामक रोग फैलने डर बना रहता है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी पशुओं को गोशाला नहीं पहुंचाया जा रहा है। मांग की जाती है कि इस समस्या के समाधान के लिए कोई बेहतर योजना तैयार की जाए। कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। चकबंदी विभाग द्वारा शोषण कर रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी घरेलू एक किलो वाट के संयोजन पर गलत बिल बना रहे हैं। सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य शीघ्र ही 450 रुपए कुंतल घोषित किया जाए। न्याय पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि हसनपुर तहसील का दायरा बहुत बड़ा है। रहरा को अलग तहसील बनाया जाए। इस मौके पर बबली त्यागी, चौधरी सुरेश सिंह, चौधरी रामपाल सिंह, जगदीश राणा, कृपाल सिंह, करण सिंह, अंकित मलिक, दिनेश त्यागी, जसपाल सिंह आदि मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed