{"_id":"64baccbc03a842a9c505853b","slug":"farmers-are-adamant-on-cutting-off-the-electricity-of-the-office-if-the-exin-did-not-reach-on-being-called-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-1459-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुलाने पर नहीं पहुंचे एक्सईन तो कार्यालय की बिजली काटने पर अड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुलाने पर नहीं पहुंचे एक्सईन तो कार्यालय की बिजली काटने पर अड़े किसान
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। धरने पर बैठे भाकियू चढ़ूनी के पदाधिकारियों का गुस्सा उस समय बढ़ गया, जबकि एक्सईएन बुलाने पर उनके पास नहीं पहुंचे। गुस्साए किसान उनके कार्यालय की बिजली काटने पर अड़ गए। जिस पर किसानों ने एक्सईएन के बीच नोक-झाेंक भी हुई। हालांकि, बाद में एक्सईएन ने वार्ता कर उन्हें शांत कर दिया। शुक्रवार को भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ता दो माह पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर धरना दे रहे थे।
शुक्रवार सुबह भाकियू चढ़ूनी गुट के बैनर तले किसानों ने फाजलपुर में एक्सईन ऑफिस पर धरना दिया। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि नगलिया मेव में दो महीने पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसे अभी तक नहीं बदला गया। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने एक्सईन से मांग की कि वह उनके धरने में आकर यह बताएं कि किस कारण दो महीने बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है, लेकिन एक्सईन गुरमीत सिंह अपने ऑफिस से बाहर नहीं निकले। इस पर उनका धैर्य जवाब दे गया। एक्सईन कार्यालय की बिजली काटने के लिए किसान उनके ऑफिस में घुस गए। इस पर एक्सईन बाहर आए और फुंका ट्रांसफार्मर जल्द बदलने का आश्वासन देकर किसानों को समझाया। इस दौरान किसानों की एक्सईन से नोकझोंक भी हुई। मौके पर समर पाल सिंह, जाकिर चौधरी, सोनू यादव, नफीस मेवाती, विजयपाल मौर्य, रिंकू सागर, किरण चौधरी, शब्बन खां, धर्मेंद्र सिंह, शकील अहमद, बाबू खां, मनफूल सिंह, हरवंश, पुष्पेंद्र सिंह, अजब सिंह, आसिफ अली, रणवीर सिंह, फरमान अली आदि मौजूद रहे।
-- --
अवंतिका नगर में पंद्रह दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदला
बिजली विभाग के अफसरों की हीलाहवाली नागरिकों पर भारी पड़ रही है। अवंतिका नगर में लगाने के लिए पंद्रह दिन पूर्व आए ट्रांसफार्मर को ठेकेदार ने अभी तक नहीं लगवाया। मोहल्ले में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे 500 घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। कम क्षमता का होने के कारण आए दिन फुंकता रहता है। जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले के लोगों की मांग पर बिजली विभाग ने 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। जिस पर विभाग ने 15 दिन पूर्व 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर मंगा लिया। मगर उसे अभी तक नहीं लगाया गया है। जिससे नागरिकों को ओवरलोड की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। स्थानीय सभासद मनु शर्मा, देवेश शर्मा, बर्तन व्यापारी सोनू गर्ग का कहना है कि ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। जिसके चलते ओवरलोड की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। एक्सईन गुरमीत सिंह का कहना है कि उसके लिए फाउंडेशन बनाया जा रहा है। इसके बाद ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --