फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers angry over power cuts, sloganeering

Amroha News: बिजली की कटौती से किसानों में रोष, नारेबाजी

Thu, 26 Jun 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over power cuts, sloganeering
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में बुधवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर रोष जताया। उन्होंने नारेबाजी कर विभागीय अफसरों से शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति कराने की मांग की। बैठक में वेव इंडस्ट्रीज से गन्ना के बकाया भुगतान करने की भी मांग उठाई।
तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान है। वह अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। उन्होंने शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति करने व बिजली बिलों को लेकर किसानों का उत्पीड़न बंद करने की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा ने खतौनियों में अंश निर्धारण गलत किए गए हैं। आश्वासन के बाद भी अंश निर्धारण में हुई त्रुटि सही नहीं की जा रही है। बैठक में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में यूरिया की कमी पर भी चिंता व्यक्त की गई। किसान नेताओं ने सहकारी समितियों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर सौवीर सिंह, गुरमीत सिंह, जयपाल सिंह, फुलवास, तुषार दाहिया, भूदेव सिंह, मुन्नू गुर्जर, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed