फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer suicided due to suffering from long term ill

बीमारी से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 26 Feb 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। Updated Mon, 26 Feb 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
farmer suicided due to suffering from long term ill
demo pic
लंबे समय से बीमारी के चलते तनाव से जूझ रहे किसान ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव जगुवा खुर्द निवासी किसान धर्मेंद्र उर्फ पवन पुत्र नत्थू सिंह (42) पिछले कई दिनों से गुमसुम था। परिवार के लोगों ने तनाव का कारण पूछा तो उसने हर बार उन्हें टाल दिया। रविवार की सुबह करीब दस बजे धर्मेंद्र ने तनाव से हारकर जीवन लीला समाप्त करने का फैसला ले लिया। उसने घर में ही लोहे के एंगल में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के इस आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग की भीड़ जाम हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोगों से बातचीत करके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया इस मामले में अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed