फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer Singh loved Govansh Sita very much

Amroha News: गोवंश पशुओं से बहुत प्रेम करते थे किसान होती सिंह

Wed, 12 Jul 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 12 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer Singh loved Govansh Sita very much
रहरा। थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में जिस किसान होती सिंह को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वह गोवंश पशुओं से बहुत प्रेम करते थे। एक गाय पालते थे। उसकी सेवा करते थे। वह धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उनकी मौत से परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को खाना खाने के बाद होती सिंह टहलने के लिए निकले थे। वह इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति के घर गए थे। यहां से जैसे ही वह अपने घर की तरफ लौट रहे थे। तभी उन पर रास्ते पर खड़े एक सांड़ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव में छुट्टा पशुओं को भगाने वाले लोगों को अक्सर समझाया करते थे। गोवंश पशुओं से प्रेम करना चाहिए। उन्हें भगाना नहीं चाहिए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन गाेवंश पशु ही उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा। होती सिंह के दो बेटे व तीन बेटी है। सभी बच्चों की शादी की जा चुकी है। होती की सिंह मौत से उनके घर ही नहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। गांव के लोगों का कहना है कि होती सिंह बड़े ही मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे। वह हमेशा गांव में सभी लोगों से प्रेम से बात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed