फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer shot dead at party in Amroha

UP: दावत में आए किसान की गोली मारकर हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य... कोई भी नहीं खोल रहा मुंह

Sun, 12 Oct 2025 11:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Oct 2025 11:06 PM IST
सार

इस दावत में नगर पालिका के वार्ड बारह से जुड़े कुछ गांवों के करीब 200 से ढाई सौ लोग शामिल थे। करीब आठ बजे कुछ लोग दावत खाकर चले गए थे, जबकि कुछ लोग मौके पर मौजूद थे। इसी बीच किसी ने गोली मारकर किसान की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Farmer shot dead at party in Amroha
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा के देहात थानाक्षेत्र में चल रहे दावत के कार्यक्रम में किसान अभिषेक उर्फ भूरे (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके भाग निकले। दावत में शामिल लोग भी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मृतक किसान अभिषेक उर्फ भूरे देहात थानाक्षेत्र के हाशमपुर गांव के रहने वाले श्रीराम सिंह के बेटे थे। दो भाइयों में छोटे अभिषेक उर्फ भूरे के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। रविवार की शाम अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में कांठ रोड स्थित श्री भारत मशीनरी स्टोर परिसर में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। चर्चा है कि यह दावत नगर पालिका से जुड़े ठेकेदार व अन्य लोगों के द्वारा रखी गई थी। इस दावत में नगर पालिका के वार्ड बारह से जुड़े कुछ गांवों के करीब 200 से ढाई सौ लोग शामिल थे। करीब आठ बजे कुछ लोग दावत खाकर चले गए थे, जबकि कुछ लोग मौके पर मौजूद थे। इस दावत में अभिषेक उर्फ भूरे भी आए थे। तभी, कुछ लोगों ने दावत के पंडाल के बगल में अभिषेक उर्फ भूरे की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने गोली उनके सिर में मारी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दावत में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया व सीओ सिटी शक्ति सिंह और सीओ अवधभान भदोरिया भी मौके पर आ गए। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। लोगों की भीड़ को देखकर नौगांवा सादात, डिडौली और अमरोहा नगर थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। बड़ी संख्या में दावत खा रहे लोगों के सामने हुई हत्या से परिजनों में आक्रोश फैल गया। पूछताछ के दौरान कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद एक युवक को ही हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

दावत के कार्यक्रम में युवक की हत्या की गई है। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। दावत का कार्यक्रम किसकी तरफ से चल रहा था इसकी भी जांच की जा रही है। मामले परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - अखिलेश भदोरिया, एएसपी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed