फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer's murder in house

पशुशाला में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
farmer's murder in house
आदमपुर के सलारा गांव में किसान की मौत के बाद विलाप करती पत्नी। - फोटो : JPNAGAR
ढबारसी(अमरोहा)। पशुशाला में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका बेटा बराबर की चारपाई पर सोता रहा। उसके गोली चलने की भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह वारदात आदमपुर थानाक्षेत्र के सलारा गांव की है। यहां पर किसान गोवर्धन जाटव (55 वर्ष) पुत्र बिहारीलाल का परिवार रहता है। गोवर्धन के परिवार में पत्नी श्यामो देवी के अलावा तीन बेटे हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है। अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। छोटा बेटा अखिलेश अपने पिता के साथ रहता है। सोमवार की रात करीब नौ बजे गोवर्धन दुकान बंद कर गांव के बाहरी छोर पर स्थित पशुशाला में जाकर सो गए थे। कुछ देर बाद बेटा अखिलेश भी पशुशाला में सो गया। इसी बीच किसी ने गोवर्धन की गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी आंख भी फोड़ दी। हैरत की बात यह है कि बगल की चारपाई पर सो रहे बेटे अखिलेश को घटना की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार की सुबह पांच बजे पत्नी श्यामो देवी चाय लेकर पहुंची तो उसने गोवर्धन का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। यह देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीओ कुलदीप कुकरेती और थानाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बेटे अखिलेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने थानाध्यक्ष को तत्काल हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मैं खुद घटनास्थल पर गया था। प्रतीत हो रहा है कि गोवर्धन को गोली मारी गई है। लिहाफ में भी एक छेद मिला है। जहां वह सो रहा था, इस झोपड़ी में केवल दो चारपाई की जगह हैं। एक चारपाई पर गोवर्धन और दूसरी पर उसका छोटा बेटा सो रहा था। बेटे ने गोली की आवाज नहीं सुनी। प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विपिन ताडा, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed