फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer's death due to fever

बुखार से वृद्घ की मौत, कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
farmer's death due to fever
बुखार से बुजुर्ग की मौत, कोहराम
विज्ञापन

अमरोहा। जानलेवा बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन से बुखार से पीड़ित बुजुर्ग की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा राजपूत गांव निवासी बुजुर्ग किसान अल्लाह बख्श तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। रविवार देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उपचार के लिए डिडौली लेकर जा रहे थे, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन संतुष्टि के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी भूरी बेगम और चार बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि गांव में कई अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed