{"_id":"60e8a10e8ebc3e13531a5dca","slug":"farmer-s-dead-body-found-in-the-field-dhanaura-news-mbd3951464192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला किसान का शव
विज्ञापन
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में शुक्रवार की सुबह एक खेत में एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर ग्रामवासी भी एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। प्रथम दृष्टया शव पर किसी चोट आदि के निशान नहीं है। किसान दो दिन से घर से गायब था।
थाना क्षेत्र के गांव सैहलपुरा निवासी हरपाल (42) बीती सात जुलाई को अपने घर से ग्राम सुल्तानपुर स्थित अपने खेत पर गया था। शुक्रवार की सुबह ग्राम सुल्तानपुर की कुछ महिलाएं खेत की तरफ गई। उन्होंने वहां पर एक व्यक्ति को पड़े देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने जानकारी की तब मृतक की पहचान हरपाल के रूप में हुई। हरपाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी चोट आदि का निशान नहीं है। रोचक तथ्य यह भी है हरपाल के दो दिन से घर नहीं पहुंचने के बाद भी परिजनों द्वारा किसान की न तो तलाश की गई और न ही पुलिस को सूचना दी गई।