{"_id":"690273c0d1e081e8020acd30","slug":"farmer-returning-from-field-attacked-brother-and-sister-in-law-who-came-to-rescue-him-also-beaten-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150561-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत से लौट रहे किसान पर हमला, बचाने आए भाई-भाभी को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत से लौट रहे किसान पर हमला, बचाने आए भाई-भाभी को भी पीटा
Thu, 30 Oct 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
खेत की जुताई कर घर लौट रहे किसान चिरंजी पर गांव के ही लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में आए किसान के भाई व भाभी को भी पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। पुलिस ने पिता व तीन पुत्रों समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, घायल किसान की हालत नाजुक बनी हुई है।
पतेई खालसा गांव निवासी किसान चिरंजी 20 अक्तूबर की शाम खेत की जुताई करके घर लौट रहे थे। रास्ते में गांंव के ही लोकेश ने बाइक आगे लगाकर ट्रैक्टर रोक लिया और गालियां देने लगा। किसान चिरंजी ने समझाने की कोशिश की तो वह भड़क गया। इसके बाद लोकेश ने पिता सोमपाल, भाई अमित, सौरभ, लोकेश व अंकित और दीपांशु के साथ मिलकर चिरंजी पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की नीयत से आरोपी चिरंजी को घर में खींचकर ले जाने लगे।
बचाव में आई चिरंजी की भाभी पुष्पा देवी व भाई नेपाल की भी आरोपियों ने पिटाई की जिससे पुष्पा का हाथ टूट गया। दंपती को भागकर जान बचानी पड़ी। आरोपियों ने चिरंजी के छोटे भाई यशपाल के घर में भी पथराव किया जिस पर घर के सदस्य कमरे में बंद हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने संभाले हालात
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और घायल चिरंजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया है। पीड़ितों परिजनों का आरोप है कि खुले घूम रहे आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि निजी अस्पताल के कर्मचारियों से साठगांठ करके आरोपियों ने फर्जी मेडिकल बनवा लिए है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में सोमपाल, अमित, सौरभ, लोकेश, अंकित और दीपांशु के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।