फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer ran away

महिलाओं के पीछे दौड़े लफंगों को किसानों ने दौड़ाया 

Fri, 02 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 02 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
farmer ran away
क्राइम - फोटो : demo
कोतवाली क्षेत्र के रजोहा के जंगल में गुरुवार को लफंगों ने जमकर तांडव मचाया। जंगल में चारा लेने गईं महिलाओं को तीन बदमाशों ने निर्वस्त्र होकर दुष्कर्म की नीयत से दौड़ा लिया। उन्हें खेत में खींचने की कोशिश की। हिम्मत जुटाकर किसी तरह महिलाएं शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागी। महिलाओं के नहीं रुकने पर लफंगों ने तमंचे लहराते हुए उन्हें गोली मार देने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


  हालांकि किसी तरह महिलाएं गांव के नजदीक पहुंच गईं और शोर सुनकर ग्रामीण उनकी ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के दौड़ाने पर बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। ग्रामीणों को आता देख बदमाश गन्ने के खेत में छुपते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वापस लौट आई। 
विज्ञापन


रजोहा के जंगलों में बदमाशों ने अपना अड्डा बना रखा है। वो खेत में छुप कर बैठे रहते हैं और किसी न किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे रहते हैं। जानकारी के बाद भी पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। गुरुवार को भी बदमाशों ने जंगल में खूब तांडव मचाया। कोतवाली इलाके के गांव रजोहा की दलित समुदाय की तीन महिलाएं गुरुवार दोपहर जंगल में मवेशियों के लिए घास काटने गई थीं। महिलाएं गांव निवासी मंशाराम के गन्ने के खेत के पास घास काट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक युवक बाइक से वहां पहुंचा और पालिथीन में कुछ खाने का सामान लेकर गन्ने के खेत में घुस गया। महिलाओं को कुछ डर सा लग तो वहां से खिसकने लगीं।
इस दौरान अचानक एक बदमाश नग्न होकर रास्ते पर खड़ा हो गया। अश्लील बातें करते हुए वो महिलाओं की ओर बढ़ा। अचानक ऐसी हरकत से महिलाएं घबरा गईं और भागने की कोशिश करने लगीं।

इस बीच दो और बदमाश नग्न होकर गन्ने के खेत से बाहर निकले और महिलाओं को खेत में खींचने की कोशिश की। किसी तरह महिलाओं ने शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ लगा दी। बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए तमंचा लहराते हुए महिलाओं को दौड़ा लिया। 


गोली मारने की धमकी दी। महिलाएं गांव की दिशा में दौड़ती रहीं। शोर शराबा सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश गन्ने के खेत में छिपते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed