{"_id":"6720073bca022a0e1a09b2c4","slug":"farmer-migrated-with-his-family-villagers-blocked-the-road-in-protest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-128351-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान ने परिवार के साथ किया पलायन, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान ने परिवार के साथ किया पलायन, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार पलायन कर गया। विरोध में ग्रामीणों ने गांव के बाहर फीना मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, आसपास के गांवों से आए लोगों ने पीड़ित परिवार को गांव के बाहर रोक लिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसके बाद पीड़ित परिवार गांव में लौट आया।
धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का आरोप है कि बीते बुधवार को गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने शिकायत के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर ग्रामीण ने बीते शुक्रवार को घर के बाहर पलायन संबंधी पोस्टर चस्पा कर दिया। पोस्टर में लिखा था कि दूसरे समुदाय के लोगों के अत्याचार से परेशान होकर वह परिवार सहित पलायन कर रहा है। सोमवार को ग्रामीण ने घर का सामान ट्रैक्टर-ट्राॅली में भर लिया और गांव से जाने लगा। ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
पलायन की जानकारी मिलने पर पास के गांव पाखराबाद व अहरौला माफी से भी लोग आ गए। उन्होंने ग्रामीण को गांव के बाहर रोक लिया। सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर आ गए। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के विरोध में फीना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम चंद्रकांता व सीओ श्वेताभ भास्कर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पलायन करने वाले ग्रामीण को परिवार समेत भयमुक्त होकर गांव में रहने का भरोसा दिलाया। ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ मुकदमा व गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर सफीक, इकबाल, इसरार, रिजवान, मंगलू, सहारा और शबनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। उधर, पीड़ित परिवार भी गांव लौट आया है।
विज्ञापन
पीडि़त परिवार की लड़की ने परिजनों से बताया खुद की जान को खतरा
मंडी धनौरा। दूसरे समुदाय के लोगों पर धर्म परिवर्तन करने की धमकी देने और परिवार की बहू बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाले परिवार की ही लड़की ने अपने ही परिजनों से जान का खतरा बताते हुए दो वीडियो वायरल किए हैं।
पीड़ित परिवार की लड़की ने वायरल किए वीडियो में कहा है कि गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती है। 30 सितंबर 2024 को वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। लड़की का आरोप है कि परिजन उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। उसने बताया कि उस रात वह घर नहीं छोड़ती, तो उसको मार डालते। लड़की ने बनाई वीडियो में कहा कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से दूसरे समुदाय की युवक के साथ शादी की है और अब उसी के साथ रह रही है। युवती ने प्रशासन से अपनी और अपने ससुराल पक्ष के लोगों की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि लड़की द्वारा वायरल किए गए वीडियो की जानकारी है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।