{"_id":"5ad65a6a4f1c1b05418b510b","slug":"farmer-killed-by-thrown-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से कुचलकर किसान की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों से कुचलकर किसान की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला/गगेश्वरी (अमरोहा)।
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना क्षेत्र के सिमथला गांव में बुुजुर्ग किसान की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। शव घर के बराबर में बनी झोपड़ी में पड़ा मिला। चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। वहीं शव के पास पड़े ईंट पत्थरों पर खून के धब्बों के निशान मिले हैं। हत्या के बाद किसान के दोनों बेटे घर से फरार हैं। मौके-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव वालों में भी इतनी दहशत है कि कोई ग्रामीण पंचनामा में भी शरीक नहीं हुआ।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिमथला निवासी ऋषिपाल (65) पुत्र मुंशी खेती-किसानी करता था। वह अपने बड़े बेटे अनिल के साथ गांव में ही रहता था। जबकि छोटा बेटा भूकन क्षेत्र के गांव सुतावली की मढ़ैैंया में रहता है। ऋषिपाल पर बारह बीघा जमीन है। ग्रामीणों के मुताबिक ऋषिपाल शराब पीता था। सोमवार की देर शाम वह शराब पीकर घर आया और घर के पास स्थित अपनी झोपड़ी में चारपाई पर सो गया। मंगलवार की तड़के चारपाई पर ऋषिपाल का शव पड़ा मिला।
चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले। चारपाई के आस-पास पड़े ईंट पत्थरों पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले की दोनों बेटे घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सब इंस्पेक्टर संजय तेवतिया के मुताबिक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई हैं, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट केे आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों फरार बेटों की तलाश कर रही है। पुलिस को बेटों पर शक है, कि वह बाप की लाश को छोड़कर फरार क्यों हो गए हैं। परिजन और ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। यहां तक की ग्रामीण पंचनामे भी शरीक नहीं हुए।